राजनन्दिनी बनी पांचवीं बार चैम्पियन

BY — May 13, 2019

राजस्थान कूडो चेम्पियनशिप 2019 में राजस्थान उपविजेता
उदयपुर। महाराष्ट्र के खडाला 9 से 11 मई को आयोजित कूडो इन्टरनेशनल फेडरेशन आफ इण्डिया की 10 वीं राष्ट्रीय कूडो चेम्पियनशिप 2019 में राजस्थान लड़ाकों ने 15 स्वर्ण पदकों सहित 59 पदकों पर कब्जा कर इतिहास रचा।

कूडो राजस्थान के अध्यक्ष व उत्तर भारत के निदेशक राजकुमार मेनारिया ने बताया कि राजस्थान कूडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र एवं गुजरात को चुनौती देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान की शानदार सफलता में उदयपुर ने 8 स्वर्ण,4 रजत एवं 13 कास्यं कुल 25 पदकांे का सर्वाधिक योगदान दिया। बीकानेर ने 5 स्वर्ण,2 रजत एंव 2 कास्यं,जोधपुर ने 1 स्वर्ण 7 रजत एवं 8 कास्यं, जालेार ने 1 स्वर्ण 2 रजत, धोलपुर ने 3 कास्यं, अलवर ने 1 स्वर्ण, 1रजत तथ्का सिरेाही ने 1 रजत पदक का योगदान दिया।
मेनारिया ने बताया कि कु.राजनन्दिनी मेनारिया, कुवंर जगपालसिंह राठौड़,यशाशी पानेरी,मनवीर महंतो, एवं लक्षिता पंवार का स्वर्ण पदक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कूडो फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिहान मेहुल वोरा की अध्यक्षता एवं हान्सी परसी बहमानी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न पदक वितरण समारोह एवं सम्मान समारोह में राजस्थान कूडो के अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय रेफरी ग्रेड ए राजकुमार मेनारिया को सम्मानित कर कूडो फेडरेशन का उप विजेता कप की ट्रॅाफी प्रदान की।
राजस्थान टीम के इन खिलड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक- कु. राजनन्दिनी मेनारिया, कुवंर जगपालसिंह राठौड़,यशाशी पानेरी,मनवीर महंतो, एवं लक्षिता पंवार, शुभबाला राधास्वामी, दिनेश सिंदल, कृषि चैधरी, जोधपुर की अरूणा, अलवर के अनिल कुमार, बीकानेर के देवेन्द्र सौरभ डूमरा, पंकज, रविन्द्र,चंचल ने स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया।
रजत पदक विजेता- उदयपुर की दिव्यश्री, मृत्युुंजय जोशी, भूपेन्द्र बन्धु, जोधपुर की रिशिता, कुशाग्र, रिद्देश तिवारी, सचिन, हर्षसिंह, खुशाल, अंशुमानसिंह, बीकानेर की जयश्री, दिव्या कट्टा, अलवर की निकिता, सिरोही की वैष्णवी, जाजोर के जितेन्द्र ने रजत पदक जीते।
कास्यं पदक विजेता-उदयपुर के मेघल यादव,लविशा राजपूत,धु्रव टंाक,कृपाली चैधरी, रैना खमेसरा,विशाला मीणा,पियूष, आशुतोष सोनी,भाविक वागरेचा,भावेश चैधरी, प्रतिभा राठौड़, लक्षिता तालानी एवं उत्कृर्ष,जालोर के प्रांजल, एवं मनहिल,धोलपुर के शोर्य,शिवानी एवं प्रवीण, जोधपुर के कुरूनन्दन, सचिन,जितेन्द्र, विक्रम, सोफिया,प्रतिभा एवं प्रिंयका,बीकानेर के प्रवीणा एवं अनमोल ने कास्यं पकद जीते। राजस्थान कूडो टीम के कोच अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सेनसाए विपाश मेनारिया,टीम मेनेजर पुरूष वर्ग मंे प्रितम सेन एंव महिला वर्ग में मंजू मेनारिया थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *