Header Banner

इनरव्हील ने बनाया 10 वां राजकीय स्कूल को हैप्पी स्कूल

BY — May 17, 2019

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर ने न्यू आरटीओ रोड़ स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को हैप्पी स्कूल में परिवर्तित कर उस स्कूल दशा ही बदल दी।

क्लब अध्यक्षा आशा कुणावत ने बताया कि वर्ष 2018-19 का यह दसवां राजकीय विद्यालय था जिसे हैप्पी स्कूल में परिवर्तित किया गया। जिसका उद्घाटन उद्योगपति वरूण मुर्डिया एवं हेमराज वरदार द्वारा किया गया। विद्यालय में पानी की टंकी, बंैचे, शूज, गेम्स, काॅपियंा, गणवेश दी गई। इस अवसर पर सचिव अंजू माहेश्वरी, पुष्पा कोठारी, वीना सिंघवी, रश्मि पगारिया, विद्यालय के शिक्षकांे व शिक्षिकाओं ने पूर्ण सहयोग दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply