Header Banner

महेश नवमी पर तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

BY — June 7, 2019

उदयपुर। हिरन मगरी माहेश्वरी समाज हिरणमगरी से. 4 द्वारा महेश नवमी के अवसर पर सौ फीट रोड़ नोखा स्थित केटी क्रिकेट ग्राउण्ड पर खेली जा रही तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आज हुए सेमीफाइनल मुकाबले में मून्दड़ा रॉयल ने शारदा सनराईजर्स को और खटोड नाईट राइडर्स ने सोमानी सुपर किंग्स को हराकर फाइनल में अपना स्थान बनाया। कल सुबह फाइनल मैच मून्दड़ा रॉयल्स व खटोड नाइट राइडर्स के बीच होगा।

प्रवक्ता सीए नरेश तोतला ने बताया कि इससे पूर्व लीग आधार पर खेले गये प्रथम मैच में मुन्दड़ा रॉयल ने कोठारी किंग्स इलेेवन को, दूसरे मैच मंे शारदा सनराईजर्स ने मून्दड़ा मेजिशियन का, तीसरे मैच मे सोमनी सुपर किंग्स ने तोतला टाइगर को तथा चैथे मैच में खटोड नाईट राइडर्स ने लाठी चेलेंजर को हराया। विजेता टीम को 11000 नकद व उपविजेता को 7000 नकद पुरस्कार दिया जायेगा, साथ ही सभी मैचों के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी पुरूस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष भगवान दास मोहता, टीम मंेटोर्स दामोदर खटोड़, राजेश मून्दड़ा, अनिल सोमानी, रामनारायण कोठारी, दिनेश शारदा, रामनारायण मून्दड़ा, नरेश तोतला, अरविंद लाठी, श्याम मोहता प्रवीण भदादा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply