Header Banner

कौन बनेगा कलाकार के आडिशन 13 को

BY — June 10, 2019

उदयपुर। वजूद एक पहिचान संस्था द्वारा शहर में कलाकारों की खोज के लिये कौन बनेगा कलाकार नामक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके आॅडिशन 13 जून से अशोका पैलेस मेन में आयोजित किये जायेंगे। आयोजन के पोस्टर का विमोचन आज जिला कलेक्टर आनन्दी ने किया।

संस्था की संस्थापिका डाॅ.ऋतु वैष्णव ने बताया किउदयपुर के कलाकार को पहचाना और उनको आगे प्लेटफार्म दिलाना है। उन्होंने बताया कि 21 जून को ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा जिसमें मोटू पतलू के संस्थापक एवं बॉलीवुड एवं टेलिवुड के कलाकार हरविंदर मानकर भाग लेंगे। इस अवसर पर अशोक कुमार बंाठिया की लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे जायेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply