Header Banner

योगमय हुई झीलों की नगरी, वैदिक ऋचाओं से गूंजा गांधी ग्राउण्ड

BY — June 21, 2019

उदयपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन, आयुर्वेद विभाग उदयपुर, नगर निगम, नगर विकास प्रन्यास के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय प्रोटोकोल के अनुसार शुक्रवार प्रातः 7 बजे से गांधी ग्राउण्ड पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का शुभारम्भ जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

समारोह में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, नगर परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष केके शर्मा, पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई,जिला परिषद सीईओ कमर चैधरी, अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग वैद्य बाबूलाल जैन, मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. महेश दीक्षित, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डी.पी.सिंह, एडीएम सिटी संजय कुमार, एनसीसी के कमांडेंट, एमबी हॉस्पीटल के अधीक्षक डॉ. लाखन पोसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, योग प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply