Header Banner

असाई डोर्स एंड विंडोज गैलरी का उदघाटन

BY — June 26, 2019

उदयपुर। अशोकनगर स्थित लियो एल्युमिनियम पर कांच के क्षेत्र में जानी पहचानी कंपनी असाई एआईइस की दरवाजों और खिड़कियों के लिए एक्सक्लूजिव गैलरी का उदघाटन बुधवार को कंपनी के बिजनेस हेड अंजन पुताटुंडा ने किया।

लियो के संचालक धीरेन्द्रसिंह मेहता एवं तुषार मेहता ने बताया कि इस गैलरी में सीधे कंपनी के माध्यम से यूपीवीसीए दरवाजे और खिड़कियां उपलब्ध रहेंगी। इसमें प्रीमियम रेंज भी उपलब्ध है। गैलरी के उत्पादनों पर कंपनी की वारंटी उपलब्ध रहेगी।
उदघाटन कार्यक्रम में शहर के नामचीन आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा, कमल हिंगड़, राजेन्द्र मंत्री, अमित छाबड़ा, निर्मल हड़पावत, दिलीप खंडेलवाल आदि ने हिस्सा लेकर गैलरी का अवलोकन किया और कम्पनी के उत्पादनों की सराहना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply