Header Banner

पेसिफिक प्रीमियर लीग ट्रॉफी का अनावरण

BY — June 26, 2019

उदयपुर: पेसिफिक यूनिवर्सिटी व वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली पेसिफिक प्रीमियर लीग (PPL) T-20 पेसिफिक प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत आज भेरवगढ़ रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया गया।

इस समारोह के अतिथि क्रिकेट अमेरिका के राहुल शर्मा, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज भटनागर, सचिव महेंद्र शर्मा , जेनिया ग्रुप के नीरज श्रीमाल व पेसिफिक प्रीमियर लीग के डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने ट्रॉफी अनावरण की। मनोज चौधरी ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी प्रस्तुत की, प्रकाश जैन ने अतिथियों का स्वागत किया व यशवंत पालीवाल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस समारोह में प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन भी किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply