Header Banner

न्यूरो शिविर का 607 मरीजों ने उठाया लाभ

BY — July 7, 2019

उदयपुर। पेसिफिक सेन्टर आॅफ न्यूरों साइन्सेस की ओर से लकवा,मस्तिष्क एवं स्पाइन रोगियों के लिए आयोजित पाॅच दिवसीय चिकित्सा षिविर में लगभग 607 रोगियों ने अपनी जाॅच कराई।

इस अवसर पर डाॅ.अतुलाभ वाजपेयी ने बताया कि एक ही छत के नीचे समस्त जाॅचों के साथ साथ न्यूरों इन्टरवेंषन,न्यूरों सर्जरी,अत्याधुनिक वाईप्लेन कैथलैब एवं उच्च स्तरीय न्यूरों आईसीयू की सुविधा पेसिफिक सेन्टर आॅफ न्यूरों साइन्सेंस में किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है और इसी का परिणाम है कि इस पाॅच द्विवसीय मस्तिष्क एवं स्पाइन चिकित्सा षिविर में 607 से ज्यादा मरीजों ने परामर्ष एवं सुविधाओं का लाभ उठाया।
पीएमसीएच के चैयरमैन राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में पीसीएनएस के इंटरवेंशनल न्यूरोंलाॅजिस्ट डाॅ.अतुलाभ वाजपेयी,डाॅ.नरेन्द्रमल ,डाॅ.पंकज गाॅधी, मिर्गी रोग विषेशज्ञ डाॅ.कल्याणी करकरे,डाॅ विकाष सिंह, डाॅ.राजेष खोईवाल,डाॅ.सौरभ गुप्ता एवं डाॅ.योगेन्द्र वर्मा ने मस्तिष्क एवं रीढ की हड्डी से सम्बन्धित सभी बीमारीयों सहित लकवा,माइग्रेन,मिर्गी,चक्कर आना,सिरदर्द,कमर दर्द सिर की चोट,हाथ पैरों में झनझनाहट,ब्रेन ट्यूमर, स्लिप डिस्क एवं सिर में पानी भरना आदि बीमारीयों कें मरीजों को परामर्ष दिया। षिविर में लकवा एवं मस्तिष्क रोगीयों को रक्त एवं मूत्र की सभी जाॅचो पर पचास फीसदी,सीटी स्केन एवं एमआरआई पर दस फीसदी की छूट दी गई।
षिविर के दौरान 535 से ज्यादा मरीजों की ब्लड की जाॅचे,8 की ऐन्जियोंग्राफी, 213 की एमआरआई,78 की सीटी स्कैन की गई साथ ही षिविर के दौरान 66 भर्ती मरीजों को सम्पूर्ण इलाज में तीस फीसदी की छूट दी जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply