Header Banner

उदयपुर राउंड टेबल में प्रतीक अध्यक्ष, मनन सचिव

BY — July 25, 2019

उदयपुर। उदयपुर राउंड टेबल की 5 वीं वार्षिक आम बैठक कल कुम्भलगढ़ स्थित वाया लाखेला रिसोर्ट एंड स्पा में आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2019-2020 के लिये प्रतीक नाहर अध्यक्ष एवं मनन नाहर सचिव चुने गये। बैठक के मुख्य अतिथि राउंड टेबल इंडिया के पर्यवेक्षक शशांक सिंघवी थे।

नवीन कार्यकारिणी में अक्षत बापना को वाइस चेयरमेन, अनिश चैधरी कोषाध्यक्ष तथा निवर्तमान अध्यक्ष के रूप में तिलक कटारिया शामिल किये गये। इससे पूर्व उदयपुर राउंड टेबल इंडिया की सचिव अक्षत बापना ने सदस्यों को वर्ष 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट तिलक की अध्यक्षता में प्रस्तुत की। मनन नाहर ने वर्ष के लिए ऑडिट अकाउन्ट प्रस्तुत किए। समारोह में आयोजित उदयपुर राउंड टेबल सेरेमनी में पंकज दुग्गड़ को ओनरेरी टेबलर के रूप में नियुक्त किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply