Header Banner

डीपीएस में बाल कवि सम्मेलन (वाह-वाह)

BY — July 29, 2019

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में सर्व धर्म मैत्री संघ, रोटरी क्लब आॅफ उदयपुर, मेवाड़ एवं राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता को प्रबल बनाने एवं साम्प्रदायिक सद्भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्विद्यालयी बाल कवि सम्मेलन (वाह-वाह) का आयोजन किया गया।

बाल कवि सम्मेलन के प्रारंभ में स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवारिया ने स्वागत उद्बोधन प्रकट किए। इस बाल कवि सम्मेलन में उदयपुर शहर के 9 विद्यालयों के 36 बाल कवियों ने राष्ट्रप्रेम, सर्व धर्म सद्भावना एवं वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर आधारित कविताओं की अभिव्यक्ति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह सम्मेलन वरिष्ठ वर्ग एवं कनिष्ठ वर्ग के रूप में दो वर्गों में आयोजित किया गया। सर्व धर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष फादर नाॅरबर्ट हर्मन ने परिणाम की घोषणा की।
वरिष्ठ वर्ग में प्रथम-प्रियासी (सीडलिंग मोर्डन पब्लिक स्कूल), द्वितीय-गुंजन (विजन एकेडमी) एवं तृतीय-नमिरा (द यूनिवर्सल स्कूल) ने उपर्युक्त स्थान प्राप्त किए। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम दिवेशा गुप्ता (दिल्ली पब्लिक स्कूल) एवं दीपल भुराट (सेंट मेरिज स्कूल), द्वितीय-सुरप्रिया (संेट मैथ्यु स्कूल) एवं तृतीय राज सीमर (सीडलिंग द वल्र्ड स्कूल) ने उपर्युक्त स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्राचार्य श्री संजय नरवारिया, प्रधानाध्यापक श्री राजेश धाभाई, रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री चेतन प्रकाश जैन, रोटरी क्लब के सचिव दिन्मय चैधरी, सर्व धर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष संदीप सिंघटवाड़िया ने पुरस्कृत किया।
प्राचार्य संजय नरवारिया ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि आज का कार्यक्रम जो कि रोटरी क्लब एवं सर्वधर्म मैत्री संघ द्वारा किया जा रहा है, यह केवल एक प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि एक सुनियोजित कार्यक्रम है जिसमें बच्चों को देशप्रेम, सर्वधर्म समभाव तथा देश की एकता व अखण्डता के लिए प्रेरित करना भी है।
निर्णायकगण के रूप में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डाॅ. अजात शत्रु, श्री मुस्ताक चंचल, श्री देवांग शर्मा एवं श्री आयुष चैहान थे। विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन श्री गोविन्द अग्रवाल ने इस प्रकार के बाल कवि सम्मेलन की सराहना की एवं पुरस्कृत हुए नन्हें-नन्हें बाल कवियों को शुभकामनाएँ प्रदान की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply