वर्षा की कामना से “सावन के रंग, प्रकृति के संग” कार्यक्रम

BY — July 29, 2019

जैन सोशल ग्रुप स्वस्तिक द्वारा शहर के कोलाहल से दूर प्राकृतिक वातावरण एवं अरावली की पहाड़ियों की गोद में “सावन के रंग, प्रकृति के संग” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा अच्छी वर्षा एवं प्राकृतिक संसाधनों की समृद्धि हेतु नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया गया। प्रत्येक सदस्य को प्रकृति के कई रूप रंगों के साथ विभिन्न वनस्पति, जैविक संसाधनों एवं प्राकृतिक संपदाओं की विस्तार से रोचक जानकारी दी गई।
स्वस्तिक ग्रुप के मीडिया प्रभारी संजय धाकड़ ने बताया कि मोबाइल, कंप्यूटर की कृत्रिम दुनिया से दूर जाकर सभी सदस्यों ने प्रकृति की गोद में मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक खेलों के माध्यम से आयोजन को सार्थक किया, साथ ही बारिश में भीगने का नैसर्गिक आनन्द उठाया।

मेवाड़ रीजन के इलेक्ट चेयरमैन मोहन बोहरा ने नवीन सदस्यों को पिन लगाकर सम्मानित किया, उन्होंने स्वस्तिक ग्रुप द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत जन भावना से ओतप्रोत किए गए सामूहिक नवकार मंत्र की प्रशंसा की। कार्यक्रम की संयोजक दीपक लोढ़ा ने आयोजित कार्यक्रम की जरूरत एवं प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रुप अध्यक्ष धीरज छाजेड़, सचिव सुनील गांग, उपाध्यक्ष अभय साँखला, विकास तलेसरा, विरेंद्र महात्मा, नीरज मेहता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान आपात कालीन चिकित्सा सुविधा हेतु चौधरी हॉस्पिटल की कर्मठ टीम मौजूद रही एवं अपनी सुविधाएं उपलब्ध कराई। ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भामाशाह महेंद्र कोठारी एवं हनी सैलून के भरत ने पुरस्कार वितरित किए। सचिव सुनील गांग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *