Header Banner

हल्दीघाटी में मनाया सावन उत्सव

BY — August 6, 2019

उदयपुर। मातुश्री महिला क्लब की सदस्याओं ने आज हल्दीघाटी में लहरिया पहन कर सावन उत्सव मनाया।

क्लब की आशा कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के गेम्स,हाउजी, लहरिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मौसमी व्यंजन बनाये गये। संगठन की राष्ट्रीय सचिव कौशल्श गट्टानी ने पुरूस्कार वितरीत किये। क्लब की संरक्षक जनक बांगड़,अध्यक्ष आभा झवंर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply