स्वैच्छिक संस्थाओं के लिए सशक्त संगठन की आवश्यकता

BY — August 16, 2019

उदयपुर। स्वैच्छिक संस्थाएं अनेक जनहित कार्यों में समर्पित है। ऐसे संगठनों के कार्यों को सशक्त संरक्षण प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर एक संगठन की आवश्यकता है। ये विचार डाॅ. के.एस. मोगरा परामर्शक उदयपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री ने विज्ञान समिति में 73 वें स्वतन्त्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए ।

आपने कहा कि 15 अगस्त को हमें वैधानिक स्वतन्त्रता तो प्राप्त हुई लेकिन 70 वर्ष बाद भी रोटी, रोजगार एवं अन्य चुनौतियाँ जैसे भ्रष्टाचार, धर्मान्धता, विघटनकारी तत्वों से मुक्ति हमें अभी तक नहीं मिली।इन चुनौतियों का सामना करने हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान होसकताहै। विज्ञान समिति के कार्यों और उसकी ख्याति को देखते हुए इस कार्य मंे अग्रणी भूमिका निभा सकती है। डाॅ. के.पी. तलेसरा ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया।
के.एस. मोगरा का झण्डारोहण उपरान्त समिति अध्यक्ष डाॅ. एल.एल. धाकड़ ने उनका एवं विज्ञान समिति के वरिष्ठ सदस्यों का स्वागत करते हुए स्वतन्त्रता दिवस एवं रक्षाबन्धन पर सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित की। विज्ञान समिति के संस्थापक डाॅ. के.एल. कोठारी ने‘‘तिहतरवां स्वतन्त्रता 2019’’ पर स्वरचित भावपूर्ण एवं राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत कविता का पाठ किया। डाॅ. बी.एल. चावत ने राष्ट्रभक्ति मय गीत का संगान किया।डाॅ. के.पी. तलेसरा ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *