Header Banner

पेसिफिक कॉलेज में इंडक्शन कार्यक्रम

BY — August 21, 2019

पेसिफिक कॉलेज ऑफ़ टीचर्स एंड फिजिकल महाविद्यालय के बीपीएड एवं बीएसटीसी प्रथम वर्ष के छात्राद्यापकों का इंडक्शन कार्यक्रम डॉ अक्षय शुक्ला निदेशक शारीरिक शिक्षा मीरा कन्या महाविद्यालय के मुख्य अतिथि शकील हुसैन जिला खेल अधिकारी की अध्यक्षता एवं डॉ सुयेश चतुर्वेदी प्रोफेसर पेसिफिक विश्वविद्यालय के विशिष्ट आतित्थ्य में प्रारम्भ हुआ।

संस्थान निदेशक डॉ खेल शंकर व्यास ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नव आगंतुक छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की गतिविधियों, शिक्षा की महत्ता एवं शिक्षा विभाग के नवाचारों की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ गुनीत मोंगा निदेशक योग शिक्षा पेसिफिक विश्वविद्यालय ने योग शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए योग सत्र द्वारा छात्राद्यापकों को उत्प्रेरित किया। संचालन डॉ. कपिलेश तिवारी प्रोफेसर एवं आभार डॉ जोगेंद्रसिंह प्राचार्य शारीरिक शिक्षा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply