Header Banner

जावर माइन्स पर वर्ष में 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

BY — September 8, 2019

उदयपुर। हिजिंलि जावर माईन्स में हिजिंलि तथा माइनिंग इंजिनियर्स एसोसिएशन आॅॅफ इण्डिया राजस्थान चेप्टर उदयपुर द्धारा सघन पौधरोपण कार्यक्रम के तहत आज 100 पौधे विभिन्न प्रजाति के लगाकर अभियान की शुरूआत की
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिजिंलि के निदेशक संचालक एलएस शेखावत ने कहा कि हि0जि0लि0 द्धारा पर्यावरण सुधार के क्षैत्र में जावर माईन्स पर वर्ष 2019-2020 मंे लगभग 3 लाख वृक्ष तथा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

आयोजक जावर माइन्स के यूनिड हेड किशोर कुमार ने स्वागत करते हुए पर्यावरण के क्षैत्र में अग्रणी भुमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अति विशिष्ट हिजिंलि के.सी. मीणा, एस. के. वशिष्ट, सनत जैन तथा मांईनिग इंजिनियर्स एसोसिएशन आॅफ ईण्डिया राजस्थान चेप्टर उदयपुर के चेयरमन डाॅ.एसएस राठौड़, संचिव एम0एस0 पालीवाल, कोषाध्यक्ष हरिश कुमार व्यास, सदस्य आर0 सी0 कुमावत, एस0 के0 जैन, ओ. पी. सोनी, ए. एस. चुण्डावत, एम. के. मेहता, के. एस. चैधरी, पी. सी. कच्छारा, ए. एल. शेख, के.सी. जैन तथा सी0 टी0 ए0 ई0 काॅलेज के मांईनिग विभाग के छात्रो ने पौधरोपण कर पर्यावरण सुधार का संकल्प लिया ।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात हि0जि0लि0 व मांईनिग इंजिनियर्स एसोसिएशन आॅॅफ इण्डिया राजस्थान चेप्टर तथा सी0 टी0 ए0 ई0 काॅलेज उदयपुर के छात्रो की एक कार्यशाला इस रखी जिसमे सनत कुमार जैन ने जावर माईन्स में नवीनीकरण, खनन उपकरणो तथा विधियो की विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर खनन क्षेत्र के पर्यावरण के लिए उत्क्रष्ट कार्य के लिए एल0 एस0 शेखावत एवं किशोर कुमार को उपरणा ओढा कर एवं मेमेन्टो दे कर मांईनिग इंजिनियर्स एसोसिएशन आॅॅफ इण्डिया राजस्थान चेप्टर – उदयपुर की तरफ से सम्मानित किया गया। जावर माइन्स के युनिड हेड किशोर कुमार ने अतिथियो को धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply