Header Banner

खादी मेले में उमड़ी जबर्दस्त भीड़, दुकानदारों के खिले चेहरे

BY — September 9, 2019

मेहंदी में दीपिका, सोनू व कोमल अव्वल
उदयपुर। सबसिटी सेन्टर स्थित ग्रामीण हाट बाजार में लग रहे राज्य स्तरीय खादी मेले में सोमवार को जोरदार भीड़ रहने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।

दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों के लिए नई जगह होने के बावजूद डॉ. संगीता वर्मा एवं कविता वर्मा द्वारा किये जा रहे विभिन्न आयोजनों जिनमें गरवरी नृत्य, फैशन शो एवं मेहदी प्रतियोगिता जैसे आयोजनों के चलते लोगों में काफी उत्साह है। कविता वर्मा ने बताया रविवा को हुई मेहदी प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम दीपिका सेन, द्वितीय सोनू सेन व तृतीय स्थान पर रही साक्षी प्रजापत रही। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. संगीता वर्मा ने बताया कि अब खादी मेले का अन्तिम दौर चल रहा है। 12 दिसम्बर को समापन होगा। समापन अवसर पर रंगोली एवं सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रहेगी।
मेले में आयोजित हुई मेहन्दी प्रतियोगिता में प्रथम दीपिका सेन, द्वितीय सोनू सेन व कोमल डामोर तथा तृतीय साक्षी प्रजापत रही। 12 सितंबर को मेले में अंतिम दिन रंगोली एवं संास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply