Header Banner

हर वर्ग को आकर्षित कर रही है आधुनिक खादी

BY — September 10, 2019

उदयपुर । सब सिटी सेंटर स्थित हाट बाजार में लग रहे राज्यस्तरीय खादी मेले में आधुनिक खादी की नई डिजाईनों को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।\

कविता वर्मा ने बताया कि मेले में नई नई डिजाइन की कृतियां सिल्क साडियंा, कॅाटन साडिया, जैकेट, लेदर शूज सैंडल डाइ हिल लेडीज सैंडल हैंडमेड लकड़ी के खिलौने आदि जनता को लुभा रहे है। माॅडर्न खादी के अनेक नये रंग देखने को मिल रहे है।
डाॅ. संगीता वर्मा ने बताया कि खादी को आधुनिक नए डिजाइन में देखकर लोग खासे प्रभावित हो रहे हैं और उत्साह से खरीदारी कर रहे हैं। इस खादी मेले में खादी को कई रंगों में देखने का लोगों को मौका मिला है और नई नई डिजाइन और उसमें फैशनेबल तरीके की सिलाई युवा वर्ग को खासा आकर्षित कर रही हैं। मेले में खरीदारी करने आ रहे ग्राहकों ने बताया कि उन्होंने पहली बार खादी में ऐसी अत्याधुनिक डिजाइनें देखनी है। महिलाओं के अनुसार इस मेले में उनके लिए खूबसूरत साड़ियां कॉटन की साड़ियां बहुत ही अच्छे अंदाज में पेश की गई है जो उन्हें काफी लुभा रही है। आमतौर पर जितने भी खादी के उत्पाद होते हैं वह खादी मेले में उपलब्ध हैं। खादी में आधुनिकता का दौर आने के बाद इसकी बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। और आम लोगों में इसका विश्वास बढ़ रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply