मैन्युफैक्चरिंग एवं सेवा क्षेत्र में गुणवता आवश्यक: शर्मा

BY — September 15, 2019

क्वालिटी सर्किल फोरम आफ इण्डिया का अधिवेशन
उदयपुर। क्वालिटी सर्किल फोरम आॅफ इण्डिया – राजसमन्द चेप्टर के 18वें अधिवेशन में पेसिफिक विष्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए डा. भगवती प्रकाश शर्मा (विश्वविख्यात अर्थशास्त्री एवं विद्वान) ने बताया कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के युग में मजबूत भारत की अंतर्राष्ट्रीय पहचान के लिए हमारे मैन्युफैक्चरिंग एवं सेवा सेक्टर में गुणवता के प्रति प्रतिबद्धता अत्यन्त आवश्यक है और इस कन्वेन्शन में आप एक दूसरे के अनुभवों को साझा करते हुए नए भारत के निर्माण में अपना महती योगदान करें।
प्रारंभ में जेके टायर के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राकेश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर कारखानों की गुणवता सर्किल विचारधारा बहुमूल्य योगदान करती है। कार्यक्रम के सह आयोजक पेसिफिक युनिवर्सिटी की प्रोवोस्ट (डीन) प्रो. महिमा बिड़ला ने युनिवर्सिटी के संस्थापक चेयरमेन भोलाराम अग्रवाल के षिक्षा में योगदान को रेखाकिंत करते हुए आज के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला ओर कहा कि हमारी वैष्विक उपस्थिती एवं प्रतिस्पर्धा के लिए गुणवता की मानसिकता अत्यन्त जरूरी है।

क्यूसी एफआई राजसमन्द चेप्टर के चेयरमेन राधेश्याम केडिया ने क्वालिटी सर्किल आॅफ इण्डिया के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी एवं राज्य एवं राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय गुणवता अधिवेषनों तथा उनमें उद्योगों की भागीदारी के लाभों के बारे में बताया। और रेखांकित किया कि इन सबसे खुद का विकास भी होता है।
उदयपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष राकेष सिंघवी ने विषिष्ट अतिथि पद से संबोधित करते हुए कि उद्योगों एवं सेवाक्षेत्रों में गुणवता के प्रति जागरूक सांस्कृतिक बदलाव में इस तरह के अधिवेषनों के माध्यम से जरूरी बताया।
सिक्योर मीटर्स के वैष्विक गुणवता प्रमुख एवं विशिष्ट अतिथि गौरांग शाह ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह वे असफलताओं से सीख लेते हुए आज विष्व में सफलता का परचम लहरा रहे है। आप में से हर एक व्यक्ति ऐसा करने में सक्षम है।
फोरम के सचिव डा. नरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि आज अधिवेषन में 11 संस्थानों के 62 गुणवता समूह सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक 350 प्रतिनिधि चार समानान्तर कक्षों में अपने कार्यों की प्रस्तुति देंगे जिसे 12 निर्णायक परखेंगे तथा सायं सभी को आंकलन के आधार पर पुरस्कृत किया जायेगा। अतिथियों ने 12 निर्णायकों तथा 30 कविता, पोस्टर, निबंध प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा प्रतिनिधियों को श्री केडिया एवं बिड़ला ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन पेसिफिक विष्वविद्यालय के डा. सुभाष शर्मा ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *