Header Banner

जागरूकता हेतु रेलवे स्टेशन पर एक हजार कपड़े की थैलियों का वितरण

BY — October 2, 2019

उदयपुर। केन्द्र सरकार द्वारा आज से देश में प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध के बाद आज जनता को जागरूक करने णमोकार ट्रस्ट द्वारा रेलवे स्टेशन पर रेलवे पदाधिकारियों के सहयोग से रेल यात्रियों को 1 हजार कपड़े की थैलियों का वितरण किया गया।

णमोकार ट्रस्ट के मुख्य संयोजक मुकेश मुण्डलिया ने बताया कि आयोजन में हेमन्त खलुडिया, हजारी लाल पंचोली, विनोद भोजावत, इंदर खलुडिया, यशवंत गुणावत, हेमन्त पुंजावत, प्रकाश बया, गजेंद्र बोहरा, विशाल देवड़ा और महिलाओं ने सहयोग किया। इस अवसर पर रेलवे के मुख्य प्रबंधक मुकेश श्रीवास्तव मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply