Header Banner

नन्हें-नन्हें हाथों में मचल रहे डांडिया

BY — October 4, 2019

उदयपुर। नगर माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से समाजजनों के लिये श्रीनाथ मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में चल रहे 9 दिवसीय गरबा -2019 में महिला, युवक-युवतियां एवं बच्चें डंाडियों को अपने हाथों में उंगलियों पर नचाते हुए दिखाई दिये।
प्रचार-प्रसार सचिव अमित मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में माता के भजनों एवं फिल्मी गीतों में थिरके। नन्हें-नन्हें बच्चें विभिनन महापुरूषों के रूप धर कर डंाडिया खेलने पंहुचे तो सभी की नजरें उन पर ही पड़ गई। बच्चों ने भरी डंाडिया खेल कर अपने बालमन की ख्वाहिश को पूरा किया।

दशा नागदा नवयुवक समाज द्वारा से. 14 स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित ’जैन डांडिया महोत्सव 2019’ के दूसरे दिन सीनियर महिला वर्ग में ’पीनल मालवी’ एवं ’नैंसी मलावत’ ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। संयोजक राजेश गदावत, हेमंत खलुडिया, कमलेश मुण्डलिया, चंद्रेश मलावत, हेमन्त मालवी ने बताया कि डांडिया महोत्सव में पूरा समाज उत्साह के साथ भाग ले रहा है। जिसमें पूरे समाज के नवयुवक एवं समाजजन बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।


admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply