Header Banner

वेस्ट पेपर बैग बनाने कार्यशाला

BY — October 4, 2019

उदयपुर। रोटरी मींरा द्वारा आज सिटी प्राइड पब्लिक स्कूल में वेस्ट पेपर बैग बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर शहर के उपमहापौर लोकेश द्विवेदी थे।

स्कूल की प्राचार्या ज्योत्सना जैन ने बताया कि नो टू प्लास्टिक बैग का सन्देश देते हुए रोटरी मींरा ने उक्त कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें अभिभावको एवं विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि वेस्ट पेपर बैग के लिए श्रीमती राधिका राठौर एवं जीतेन्द्र भट्ट को सम्मानित किया गया। सभी बच्चों एवं अभिभावकों ने प्लास्टिक बैग प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रोटरी मींरा की अध्यक्षा हर्षा कुमावत, कविता बलदेव, डॉ उर्मिला जैन आदि मौजूद थी। संचालन तरुणा एवं चंचल ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply