Header Banner

नौ माताओं के रूप धर कर किया डांडिया

BY — October 5, 2019

देखने वालों की लगी भीड़
उदयपुर। नगर माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से समाजजनों के लिये श्रीनाथ मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में चल रहे 9 दिवसीय गरबा -2019 में 9 माताओं के विविध रूप धर महिलाओं एवं पुरूषों व बच्चों ने डांडिया खेला तो उन्हें देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

संगठन के प्रचार प्रसार सचिव अमित मंत्री ने बताया कि गरबा में माता के भजनों एवं फिल्मी गीतों पर सभी ने डांडियांे के साथ तो कुछ ने हाथों के साथ गरबा खेला। फैंसी एवं पारम्परिक परिधानों में डांडिया देखते ही बन रहा था। प्रारम्भ में मुख्य अतिथि अशोक बाहेती एवं सत्यनारायण लढ्ढा ने माता की आरती कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply