Header Banner

रोटरी क्लब पन्ना का डांसिंग आइडल का पहला आडिशन

BY — October 8, 2019

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना की ओर से आज सौ फीट रोड़ स्थित अशोका ग्रीन में डांसिग आइडल का प्रथम आॅडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

क्लब अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया किएम स्क्वायर, राजीव श्रुति डांस फेक्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आॅडिशन में तीन आयु वर्गो 5 से 15, 16 से 30 एवं 31 से अधिक आयु वर्ग के बच्चों एवं युवक-युवतियों ने भाग लिया। आॅडिशन में 80 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। आॅडिशन की निर्णायक कथक डांसर गरिमा जोशी व विजयलक्ष्मी आमेटा थे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने कथक, भरतनाटयम, हिपहाॅप, सहित अनेक प्रकार की नृत्य का प्रदर्शन किया। इसका अगला आॅडिशन 19 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा। तीनों वर्ग के विजेताओं ग्रान्ड फिनाले में सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अध्यक्ष अशोक पालीवाल, राकेश सेन, लीना शर्मा मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply