Header Banner

छात्रा वॉलीबॉल में संत ग्रेगोरियस का दबदबा

BY — October 10, 2019

उदयपुर। तीन वर्षों से आरबीएसई जिलास्तरीय छात्रा वॉलीबॉल में सिरमौर संत ग्रेगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी उत्क्रष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्रा वॉलीबॉल अंडर 17 में स्वर्ण पदक, अंडर 14 में रजत पदक तथा अंडर 19 में कांस्य पदक हासिल कर अपना दब –दबा बनाये रखा।

हाल ही पिलानी में संपन्न सी.बी.एस.ई. क्लस्टर छात्रा वॉलीबॉल अंडर 17 टूर्नामेंट में स्कूल टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। राज्यस्तरीय छात्रा वॉलीबॉल अंडर 14 में चेष्टा खोईवाल, उमिका टांक एवं शरिन बीनू, अंडर 17 में अक्षि जैन, चयांशी जैन एवं गजल बोर्दिया तथा अंडर 19 में अनुष्का राजीव एवं जाहनवी सोनी ने उदयपुर जिला टीम का प्रतिनिधित्व कर शहर का नाम रोशन किया। जिला स्तर पर चयांशी जैन एवं चेष्टा खोईवाल को उत्क्रष्ट ख़िलाड़ी पदक से नवाजा गया। विजेता वॉलीबॉल टीम का प्रशिक्षण, मार्ग निर्देशन एवं नेतृत्व स्कूल शारीरिक शिक्षक व कोच सुरेश सी भट्ट ने किया। स्कूल प्रवन्धक फादर जैकब मैथ्यू, प्राचार्य प्रीति माथुर एवं उपप्राचार्य थॉमस वर्गीस ने विजेता मेधावी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply