जैविक महोत्‍सव को लेकर पेसिफिक में बैठक

BY — October 15, 2019

उदयपुर। जैविक महोत्सव 2019 के संबंध में उत्तर भारतीय राज्यों से आये ओएफ़एआई टीम के मुख्य कार्यकर्ताओ की मीटिंग आयोजित की गई। आर्गेनिक फार्मिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 29 नवम्‍बर से 1 दिसम्‍बर तक होने वाले द्विवार्षिक सम्मेलन का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों और उपभोक्ताओं को एक मंच पर लाना है।

पेसिफिक कॉलेज में प्रमुख कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर भारतीय राज्य जैसे पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के ओ.ऍफ़.ए.आई टीम के मुख्य कार्यकर्ताओ ने भाग लिया जिसमे आर्गेनिक महोत्सव के क्रियान्वयन सम्बन्धी निर्णय लिए गये। इसी सम्बन्ध में शिल्पग्राम का मुआइना भी किया गया।
इस मीटिंग में जैविक महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रम जैसे जैविक कृषि पर आधारित ज्ञानवर्धक शैक्षिक सत्रों की सूची, किसान पंजीकरणों की सूची, आवासीय व भोजन व्यवस्था और अन्य आयोजन सम्बन्धी विषयों की जानकारी साझा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये|
साथ ही आम आदमी को जैविक महोत्सव 2019 से जोड़ने तथा इस महोत्सव की क्रियाशीलता राष्ट्र स्तर तक पहुचने के विषय में प्रोत्साहित बिन्दुओ की रूप रेखा तैयार की गयी ताकि इस जैविक महोत्सव का लाभ अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाया जा सके।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *