Header Banner

37 शिक्षकों को रोटरी टीचर्स अवार्ड

BY — October 21, 2019

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय व बड़ाला क्लासेस के संयुक्त तत्वावधान में गोल्डन ट्यूलिप होटल में आयोजित रोटरी टीचर अवार्ड समारोह में 37 रोटरी सदस्य व रोटरी स्पाउस टीचर्स को रोटरी टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।
क्लब अध्यक्ष पुरूषोत्तम दुबे ने बताया कि इस वर्ष यह थीम थी कि उन टीचर्स को सम्मानित करना था जो अब तक अन्य टीचर्स को सम्मानित करते आये है। मुख्य अतिथि क्लब की जीएसआर डाॅ. सीमा सिंह और राहुल बड़ाला थे।
ये शिक्षक हुए सम्मानित- शकुंतला पोरवाल, डॉ. सुषमा अरोरा, सुशीला मेनारिया, नंदिनी बख्शी, अलिफिया बोहरा, शकुंतला पगारिया, भारती सुहालका, इति परीख, रूपाली गुप्ता, शर्मिला जैन, सीमा जैन, मोनिका कोठारी, नीता त्रिवेदी, रेखा हरण, उर्मिला जैन, हितु शर्मा, सीमा गुप्ता, डॉ. ऋचा, हर्षा कुमावत, राजेश शर्मा, मीनू झा, शुभांगी वरंगोकर, ईशा शर्मा, नीतू सागर, पूनम मोदी, मुकेश जानवा, गजेंद्र पुरोहित, दीपक शर्मा, शैलेंद्र सोमानी, रितु भटनागर, सरिता दुगड़, डॉ. वानु भट्ट, इंदिरा भंडारी, दिलीप प्रजापत, डॉ. रितु वैष्णव, डॉ. भारती शर्मा को राजेश चुघ, केसी दिवाकर, मोहित रामेजा, विपुल मोहन, अशोक लिन्जारा, सरिता सुनारिया व प्रद्युम्न सिंह ने उपरना ओढ़ाकर व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन डॉ. रितु वैष्णव ने किया। कार्यक्रम चेयरमैन शालिनी भटनागर थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply