वुमन चेम्बर आफ कामर्स का दीपावली स्नेह मिलन

BY — October 21, 2019

उदयपुर। उदयपुर वुमन चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज ने आज होटल आमंत्रा में पारिवारिक दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।

चेम्बर की अध्यक्ष रीटा महाजन ने बताया कि इस भागमभाग की जिंदगी में यदि आपको कोई समय देता है तो जीवन में उससे बढ़़कर कोई उपहार नहीं है। इस अवसर पर तीन नये सदस्यों को पूजा हिंगड़, वैदेही पामेचा व चित्रा लोढ़ा को पिन लगाकर चेम्बर में शामिल किया गया। सचिव डाॅ. नीता मेहता ने सभी सदस्यों को दीपावली पर आधारित तम्बोला व कोषाध्यक्ष सुरजीत छाबड़़ा ने विभिन्न प्रकार के गेम्स खेलाया। कार्यक्रम में रीटा महाजन, डाॅ. नीता मेहता, पूर्वाध्यक्ष माया कुम्भट, सलाहकार लवलीन क्लेयर, ज्योत्सना, टीना सोनी, डाॅ. रीना राठौड़, दर्शना सिंघवी, एसके महाजन, सीएस राठौड़, सुभाष सिंघवी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। अंत में सभी ने सामूहिक रूप में फिल्मी गानें गा कर उसका आनन्द उठाया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *