Header Banner

फिल्मसिटी बने तो स्थानीय प्रतिभा को मिलें मंच : कृति

BY — October 22, 2019

उदयपुर। पीजेंट हाट मान्ड मिसेज इण्डिया वल्र्ड वाइड एलीमेंट स्पेस-2019 की खिताब जीतने वाली राजसमन्द की कृति सरूपरिया ने कहा कि यदि उदयपुर में फिल्मसिटी बनें तो निश्चित रूप से स्थानीय प्रतिभाओं को मौका मिलेगा और राजस्थान के लिये लिये सुनहरा अवसर होगा।

वे आज अशोका ग्रीन में आयोजित एक कार्यक्रम में राजस्थान फिल्मसिटी संघर्ष समिति के प्रमुख मुकेश माधवानी द्वारा किये गये सम्मान के अवसर पर बोल रही थी। उन्होंने कहा कि समय पर मंच नहीं मिल पानें के कारण अनेक प्रतिभायें वहीं दम तोड़ देती है। यदि राजस्थान की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर लाना है तो उदयपुर में फिल्मसिटी की स्थापना आवश्यक है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply