Header Banner

डीपीएस उदयपुर के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण

BY — October 23, 2019

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा 11वीं व 12वीं के छात्रों ने इतिहास की जानकारी के लिए आज विषयाध्यापिका श्रीमती रितु करीर के साथ शैक्षिक भ्रमण किया।

इस भ्रमण में वे आहड़ संग्रहालय, भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण संग्रहालय को देखने गए, जिसमें उन्होंने आहाड़ सभ्यता एवं संस्कृति से जुड़ी जानकारी हासिल की और प्राचीन एतिहासिक अवशेषों का अवलोकन किया। इसी प्रकार मानव विज्ञान सर्वेक्षण संग्रहालय का अवलोकन कर मानव की उत्पत्ति व सभ्यता संस्कृति के साथ-साथ जीवन शैली को समझने का प्रयास किया। विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवारिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई, प्रधानाध्यापिका शालिनीसिंह ने विद्यार्थियों को इस तरह के शैक्षिक भ्रमण से व्यवहारिक ज्ञानार्जन से विद्यार्थियों को शिक्षा दिये जाने पर बल दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply