Header Banner

डीपीएस में दीपावली स्नेह मिलन

BY — October 24, 2019

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आज विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर गणेश वन्दना के साथ किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने उत्साह, उमंग व उल्लास के साथ अपने मधुर गायन एवं आकर्षक नृत्य से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल ने समस्त विद्यालय परिवार का अभिनन्दन करते हुए उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और इस पावन पर्व पर सिंगल युज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु कदम उठाने के लिए सभी को प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने सभी अतिथियों के समक्ष दीपावली पर्व पर सुन्दर कविता रचना का सस्वर वाचन करते हुए आपसी सौहार्द व संगठित परिवार की भावना का प्रसार किया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन समिति के सदस्य मणि अग्रवाल, आशिता अग्रवाल, अपूर्वा अग्रवाल, दीपक अग्रवाल एवं देवेश अग्रवाल ने सभी अध्यापकों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ उपहार प्रदान किए।

Tags:
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply