23 स्वर्ण पदक के साथ कूडो में राजस्थान बना चेम्पियन

BY — October 26, 2019

11 वीं अक्षय कुमार अन्तर्राष्ट्रीय आमंत्रण कडो चैम्पियनशिप
उदयपुर। टीम कूडो ने मुबंई में आयोजित 11 वीं अक्षय कुमार अन्तर्राष्ट्रीय आमंत्रण कडो चेम्पियनशीप 2019 मेे राजस्थान में 23 स्वर्ण, 15 रजत एवं 22 कास्यं पदक जीत कर अन्तर्राष्ट्रीय कूडो जगत में अपना दबदबा कायम किया।
अन्तर्राष्ट्रीय कूडो प्रशिक्षक एवं टीम राजस्थान के चेयरमेन रेन्शी राजकुमार मेनारिया ने बताया कि कूडो उदयपुर से सेन्साए राज एकेडमी आॅफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट, एवं कम्बोट फिटनेस के 5 लडाकों उदयपुर की रितिका शर्मा,प्रियदर्शनी काम्बले,युवादित्य नागदा,जोधपुर के निमन्यु भारद्वाज एंव उदयपुर की लक्षिता पंवार ने बाॅलीवुड स्टार अक्षयकुमार से अवार्ड प्राप्त कर शहर हीं नहीं राजस्थान का नाम अन्तर्राष्ट्रीय जगत में चमका दिया है।

भारतीय कूडो फेडरेनशन के अध्यक्ष सोशिहान मेहुल वोरा एवं चेयरमेन शिहान अक्षयकुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुई इस अन्तर्राष्ट्रीय चेम्पियनशीप में टीम राजस्थान के 60 मेडल्स में से 12 स्वर्ण, 10 रजत एवं 15 कास्यंपदक प्राप्त कर टीम उदयपुर ने शानदार प्रदर्शन किया, अन्य जिलों में 3 स्वर्ण, 2 रजत एवं 5 कास्यं पदक सहित कुल 10 पदक लेकर जोधपुर ने राज्य में दूसरा स्थान बनाया। बीकानेर ने 3 स्वर्ण,2 रजत एवं 1 कास्यं सहित कुल 6 पदक,अलवर -भिवण्डी ने 3 स्वर्ण, 2 रजत एंव 5 कास्यं,जालोर ने 2 स्वर्ण एवं 1 रजत सहित कुल 3 पदक तथा धोलपुर ने 1 रजत पदक पर कब्जा किया।
मेनारिया ने बताया कि इस टुर्नामेन्ट में देश भर से 5 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग ले कर अपना दमखम दिखाया। चेम्पियनशीप के तकनीकी निदेशक हान्शी पारसी बहमानी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय ए ग्रेड रेफरी रेन्शी राजकुमार मेनारिया एंव सेन्साए विपाश मेनारिया सहित 100 से अधिक रेफरी एवं एंव निर्णायकों के दल ने 4 हजार से अधिक कूडो मुकाबलों का निष्पक्षता से अंजाम दिया।
मेनारिया ने बताया कि कूडो टीम इंडिया ने 2 गिनीज़ बुक आॅफ रिकॅार्ड्स को आॅफिशियली ब्रेक किया। टीम इंडिया के हान्शी मेहुल वोरा के नेतृत्व में 4 गिनीज बुक वल्र्ड रिकाॅर्डधारी रेन्शी विस्पी खराड़ी ने अपने नेल बेड रिकाॅर्ड को तोड़कर 9 परतों पर एक नया रिकाॅर्ड कायम किया। व्यक्तिगत रिकाॅर्ड मंे एक मिनिट में 21 लोहे की रोड्स को 90 डिग्री पर मोड़कर एक नया कीर्तिमान बनाया।
उदयपुर के स्वर्णपदकधारी खिलाड़ी- उदयपुर की महिलाओं में शुभबाला राधास्वामी, श्रीमती प्रियदर्शनी काम्बले, रितिका शर्मा, माही माहेश्वरी,पुरूष वर्ग में उदयपुर के जगपालसिंह राठौड़,ऋषिराज जैन,रोहन शर्मा, बालिका वर्ग में यशांसी मेनारिया, धृति मोजावत एवं लक्षिता पंवार एवं बालक वर्ग में युवादित्य नागदा,कुणाल लोहार ने स्वर्ण पदक जीते।
उदयपुर के रजत पदकधारी खिलाड़ी- महिला वर्ग में भावना नागदा, भावना साहू,हर्षिता सालवी,प्रतिभा राठौड़,पुरूष वर्ग में रणवीरसिंह चैहान, हितेष कोठारी,दिनेश सिंदल,बालक वर्ग में धु्रव टंाक, युग सरूपरिया, मनवीर महतो ने पदक जीते।कास्ंय पदक विजेता- महिराज मोजावत,युवराज टंाक,लक्ष्य नागदा, यशराजसिंह नरूका,कार्तिकेय गुर्जर,मुत्युंजय जोशी,लक्ष्य शर्मा,सोभंाश माहेश्वरी,बालिका वर्ग राजनंदिनी मेनारिया,लविशा राजपूत,रितुल मेनारिया, मेघल यादव,हीर सिसोदिया ने कास्यं पदक पर कब्जा जमाया। जोधपुर के स्वर्णपदक विजेता-सचिन,चेष्ठा पटेल एवं निमन्यु भारद्वाज, रजत पदक विजेता-कुणाल सोलंकी एवं भरत बोराणा, कास्यं पदक विजेता- रिद्वेश,अरूणा पटेल, प्रियंका, रूद्राणी पटेल एवं गरीमन पटेल ने पदक जीते।बीकानेर स्वर्ण पदक विजेता- देवेन्द्रसिंह ऋषिराज सिंह एवं शोर्य अग्रवाल, रजत पदक विजेता- अनमोल विश्नाई,एवं वसुन्धरा शर्मा,कास्यं पदक विजेता रोबिन उप्पल,अलवर के- स्वर्ण पदक विजेता अनिल कुमार, सुभाष मंदर,मयंक सिंह, कास्यं पदक विजेता-निकिता तंवर,अभय राणा, जालोर के स्वर्ण पदक विजेता- संजय कुमार, मनाहिल खान,
धोलपुर के रजत पदक विजेता शोर्य गुप्ता रहे। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राजस्थान टीम का खेलप्रेमियों ने अभिभावकों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *