डीपीएस के 6 तैराक पूर्व प्रशिक्षण में चयनित

BY — November 5, 2019

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा 12वीं के छात्र राघव खण्डेलवाल, विमन्यु शर्मा (अण्डर-19), कक्षा 11वीं के छात्र निखिल जांगिड (अण्डर-19)़, कक्षा 9वीं की छात्रा गुन्ताश कौर देवल व कक्षा 8वीं की छात्रा इशिका रामस्नेही (अण्डर-17), हिमशिखा पोटलिया (अण्डर-14) का स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इण्डिया की 65वीं नेशनल स्कूल गेम्स तैराकी प्रतियोगिता छात्र व छात्रा वर्ग के चयन परीक्षण हेतु 8 व 9 नवम्बर सीकर व जोधपुर में आयोजित पूर्व प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।

17 से 22 नवम्बर 2019 को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय के प्रो. वाईस चेयरमैन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई व प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह ने विजेता तैराकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से विजयी होने की कामना की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *