Header Banner

आपात प्राथमिक उपचार पर प्रशिक्षण

BY — November 15, 2019

पेसिफिक विश्वविद्यालय के पेसिफिक इंस्टीट्यूट आॅफ फायर एण्ड सैफ्टी मैनेजमेंट महाविद्यालय एवं पेसिफिक मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान मंे छात्रों के लिए आपातकालीन प्राथमिक उपचार पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

डाॅ. मुकेश श्रीमाली ने बताया कि इसमें प्रथम दिवस डाॅ. भरत जोशी ओटी इंचार्ज पीएमसीएच, ने जलने, कट लगने व चोट लगने पर प्राथमिक उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया एवं डाॅ. विनोद कुमार नागर ;असिस्टेंट प्रोफेसर, आॅर्थोपेडिक विभाग पेसिफिक मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटलद्ध ने चोट लगने, ज्वाइंट एवं फ्रेक्चर के प्राथमिक उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही द्वितीय दिवस डाॅ. कृष्ण गोपाल ;असिस्टेंट प्रोफेसर,एनेस्थिलीयोजीद्ध एवं अजय कुमार चैधरी ने सीपीआर के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के अंत में सभी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डाॅ. ए. पी. गुप्ता प्रधानाचार्य पेसिफिक मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अमोस मार्क एवं श्री नीरज खटीक के द्वारा किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply