Header Banner

भारतीय फुटबाल टीम कप्तान पलाश आज लौटेंगे उदयपुर

BY — November 25, 2019

डीपीएस उदयपुर के छात्र ने अण्डर 18 में किया भव्य प्रदर्शन
उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के कक्षा 12वीं के छात्र पलाश बारबर ने भारतीय फुटबाॅल टीम में (अण्डर-18) का बतार कप्तान प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया।

पलाश मंगलवार को दोपहर ढाई बजे हवाई अड्डे पर विद्यालय के बच्चे, अध्यापक एवं स्टाॅफ तथा पलाश के अभिभावक द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।
प्रशिक्षक नितिन प्रताप सिंह ने बताया कि पलाश देश-विदेश में फुटबाल में परचम फहराकर 26 नवम्बर 2019 बुधवार दोपहर 2.35 बजे उदयपुर पहंचेंगे जहाँ उनका डीपीएस उदयपुर के अध्यापक व विद्यार्थी भव्य स्वागत करेंगे। विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल ने बताया कि पलाश केवल अपने स्कूल का ही नहीं बल्कि पूरे राज्य एवं देश को गौरवान्वित कर रहा है। प्राचार्य संजय नरवारिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई ने पलाश की उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply