Header Banner

रोजगार के लिये महिलाओं को दी फैशन मशीन

BY — December 11, 2019

उदयपुर। उदयपुर वुमन चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज ने आज रोजगार अर्जन के लिये होनहार फैशन डिजायनर महिलाओं को फैशन मशीनें भेंट की।

चेम्बर अध्यक्ष रीटा महाजन ने बताया कि सुविधाओं के अभाव में होनहार फैशन डिजायनर महिलायें अपना कार्य सुचारू रूप से नहीं कर पाती है। वे अपने सुनहरे भविष्य से वंचित न रह जायें इसके लिये उन्हें मशीनें भेंट कर उनके सपनों को पंख लगाने का प्रयास किया है।
इस अवसर पर उन फैशन डिजायनर महिलाओं द्वारा बनाये गये परिधनों व ज्वैलरी को प्रोत्साहित कर उन्हें एक समारोह में मेडल भी प्रदान किये। इस अवसर पर सचिव डा. नीता मेहता, डा. ममता धुपिया, माया कुम्भ्ट, डाॅ. रीना राठौड़, टीना सोनी सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply