Header Banner

आनलाईन फोटो प्रतियोगिता का पुरूस्कार वितरण

BY — December 17, 2019

उदयपुर। मोनालिसा कैमरा क्लब की ओर से आॅनलाईन फोटो प्रतियोगिता का पुरूस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

क्लब अध्यक्ष डाॅ. नम्रता नलवाया ने मुख्य अतिथि राकेश सेन, मिसेज इण्डिया वल्र्ड वाइड कीर्ति सरूपरिया, मिसेज ग्लैमर राजस्थान मीना मोगरा का स्वागत किया। क्लब संरक्षक दीपा साबला, साधना व अनुपमा उपस्थित थे।
क्लब सचिव माधुरी जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उदयपुर के अतिरिक्त महाराष्ट्र, मेवाड़, वागड़ तथा राजस्थान के अनेक जिलों से महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कोषाध्यक्ष स्वाति जैन ने बताया कि साक्षी सोनी को प्रथम पुरूस्कार स्वरूप ढाई हजार रूपयें, माया सिरोया को द्वितीय पुरूस्कार स्वरूप 1500 रूपयें, अन्तरा भाटी को तृतीय पुरूस्कार स्परूप 1000 रूपयें का नगद तथा सांत्वना पुरूस्कार स्वरूप भूमिका बोल्या, प्रतिष्ठा चोरड़िया, निमिषा जैन, लैहम जैन, चेतना पोखरना, प्रियल दोशी, नेहरा जैन को पंाच-पंाच सौ रूपयंे का नगद पुरूस्कार दिया गया। क्लब सदस्यों ने रंगारंग प्रस्तुतियंा दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply