डीपीएस उदयपुर में गायिका उषा मंगेशकर का भव्य स्वागत

BY — December 21, 2019

उदयपुर। डीपीएस, उदयपुर में आज देश की संगीत क्षेत्र की जानी-मानी प्रसिद्ध गायिका उषा मंगेश्कर का भव्य स्वागत किया गया। उषा मंगेशकर की मौजूदगी से डीपीएस उदयपुर के इतिहास में एक ओर नया अध्याय जुड़ा।

वे विद्यालय प्रांगण में पहुँची, जहां पर विद्यालय के प्रबंधक गोविन्द अग्रवाल व श्रीमती मणि अग्रवाल के साथ में विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई, प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह, अध्यापकगण व छात्र परिषद के सदस्यों ने हार्दिक अभिनन्दन किया। विद्यालय के प्रो.वाइस चेयरमैन गोविन्द अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह व शाॅल भेंट करते हुए उनकी उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत के उपलक्ष्य में एक सुन्दर गीत की प्रस्तुति दी। छात्रों के विशेष अनुरोध पर उषा ने संतोषीमाता के सुन्दर भजन की पंक्तियों से वातावरण को भक्तिमय कर विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए विद्यालय तथा सभी छात्रों एवं शिक्षकों की प्रशंसा की तथा विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *