Header Banner

सुप्रकाशमति माताजी का ध्यानोदय क्षेत्र पंहुचने पर स्वागत

BY — December 22, 2019

उदयपुर। राष्ट्र संत गुरुमा गणिनी आर्यिका 105श्री सुप्रकाश मति माताजी ससंघ परिवार संस्कार पद यात्रा का आज बलीचा मे भव्य स्वागत कर उदयपुर शहर वासियो ने धर्म और आस्था का अनूठा संगम हुआ।

राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि गुरु मां ससंघ आज नोरा स्कूल से दोपहर 1 बजे पद विहार हुआ गुरुमा के साथ पद विहार में झाड़ोल फलासिया खाखड़ मगवास हिम्मत नगर आदि कई जगह से श्रावक साथ चल रहे थे। ज्योही गुरुमा अमरगढ़ होटल पहुँचे गुरुमा के जय कारो से आकाश गुंजायमान हो गया भक्तो को ऐसा लगा जैसे उनको स्वर्ग मिल गया गुरुमा का आना और भाग्य का जगना हुआ सभी एक ही स्वर मां अब यही और कही नहीं जाना शोभा यात्रा ध्यानोदय पहुंच कर धर्म सभा मे परिवर्तन हो गई। गुरुमा के 61281 किलोमीटर पद पद यात्रा रज को मस्तक लगाने का सौभगाय हिम्मत नगर वासियो को मिला तो गुरुमा को वस्त्र भेट का लाभ मगवास दिगम्बर समाज को मिला !वही गुरुमा को शास्त्र भेट का लाभ केशव लाल ओम प्रकाश दिलीप गोदावत को प्राप्त हुआ सभी अपने आपको शोभाग्यशाली समझ आनंदित हुए ष्गुरुमा ने कहा आज का युग धर्म से विमुख नहीं यह यहां आकर और पुरे भारत का भ्रमन कर पता चल गया बस राह सही और दिशा सही देने वाला चाहिए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply