डीपीएस उदयपुर के कुणाल को गोल्ड मेडल

BY — December 23, 2019

बेडमिन्टन की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप
उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा नवीं के कुणाल चैधरी बेडमिन्टन में राष्ट्रीय चेम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

शारीरिक शिक्षक डाॅ. गजेन्द्र शर्मा ने बताया कि यह चैम्पियनशिप 20 दिसम्बर 2019 से 24 दिसम्बर 2019 तक बैंगलोर में चल रही है। जिसमें छात्र ने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। कुणाल ने लगातार दो वर्षों से अण्डर-14 में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बेडमिन्टन प्रतियोगिता में स्वर्णपदक प्राप्त किया। कुणाल चैधरी राजस्थान के एकमात्र बेडमिन्टन खिलाड़ी है जिन्होंने लगातार दो वर्षों से अण्डर-14 बेडमिन्टन प्रतियोगिता में स्वर्णपक अपने नाम किए। विद्यालय के प्रो. वाईस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *