उदयपुर। सूरजपोल थानांतर्गत गुरू रामदास कॉलोनी निवासी व्यक्ति का गुमशुदा का मामला दर्ज किया गया है।
सूरजपोल थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया कि गुरू रामदास कॉलोनी निवासी सोनिया अरोड़ा ने अपने पति हरप्रभलीन सिंह अरोडा के गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखाई। सोनिया ने बताया कि उनके पति हरप्रभलीन सुबह करीब 7.30 बजे बिना बताए घर से कहीं चले गए। आसपास व रिश्तेदारी में काफी तलाश की मगर कहीं पता नहीं चला। वह चार-पांच दिन से सो नहीं पा रहे थे। हरप्रभलीन की लम्बाई 5.5 फीट, रंग सांवला, चेहरे पर दाढ़ी मूंछे, लम्बे बाल, चितकबरा स्कार्फ पहने साईड में कृपाण पहने हैं।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.
