मिस आइकॉनिक राजस्थान 2020 के ऑडीशन 12 को उदयपुर में

BY — January 9, 2020

उदयपुर। फेस प्रो फेशन एकेडमी द्वारा आयोजित मिस आइकॉनिक राजस्थान 2020 के लिये उदयपुर में निःशुल्क अॅाडिशन 12 जनवरी रविवार को लेकसिटी मॉल स्थित होटल रेडिसन उदयपुर में रखे जा रहे हैं।

इस प्रतियोगिता के लिये जिसके लिये अभी तक 200 से ज्यादा आवेदन आ चुके है। ऑडीशन पैनल में स्टाइल ऑइकॉन व लंदन फैशन वीक अनुभवी डिजाइनर करन विग व मिस इंडिया इंटरनेशनल 2019 व सुपर मॉडल हर्षिता वाजपेई शो के सी.ई.ओ. मुकेश सैनी और उत्तम शर्मा शामिल होंगे। सपने होंगे सच की थीम पर आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में जयपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर में अलग अलग ऑडीशन रखे गये है। जिसमें से कोटा व जयपुर के ऑडिशन हो चुके हैं तथा उदयपुर ऑडिशन 12 जनवरी को होने जा रहे हैं।
शो के आयोजक रवि शर्मा ने बताया किप्रतियोगिता का फिनाले फरवरी माह में जयपुर में रखा जायेगा , जिसमें देश भर से फैशन जगत की कई जानी मानी हस्तियाँ शिरकत करेगी तथा आयोजकों द्वारा विजेता को 1 लाख रूपये नगद पुरस्कार दिया जायेगा। मिस आइकॉनिक राजस्थान 2020 में 16 साल से 30 साल की युवतियाँ भाग ले सकती हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *