दिव्य देव सिंह का खेलो इंडिया प्रतियोगिता में चयन

BY — January 11, 2020

दिव्य देव सिंह का खेलो इंडिया प्रतियोगिता राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। दिव्य देव सिंह विगत 5 वर्षों से भारतीय खेल प्राधिकरण कि डे बोर्डिग स्कीम के अंतर्गत साई प्रशिक्षक दिलीप सिंह चौहान के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

जिला तैराकी संघ अध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 17 से 23 जनवरी 2020 तक आसाम के गुवहाटी में आयोजित की जायेगी। दिव्य देव सिंह ने 2019 में राज्य जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण पदक जीत कर व्यक्तिगत चैम्पीयनशीप जीती थी जिससे उन्होंने जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता राजकोट में 200 मीटर व्यक्तिगत मैडले रिले में भारत में छठा स्थान प्राप्त किया था।
जिला तैराकी संघ के सचिव प्रदीप आमेटा ने बताया कि उनके इसी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय युवा खेलो इंडिया प्रतियोगिता में उनका चयन हुआ है। दिव्यदेव की इस उपलब्धि पर डॉ. लाखन पोसवाल प्राचार्य आर.एन.टी मेडीकल कॉलेज, डॉ ललित रेगर उपप्राचार्य आर.एन.टी मेडीकल कॉलेज, विलियम डिसूजा प्राचार्य सेन्ट एन्थोनी, महेश पिंपलकर, धर्मदेव सिंह, रणवीर सिंह जोलावास, किशन व्यास, किशन गायरी ने बधाई दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *