Header Banner

पेसिफिक होेटल प्रबंधन संस्थान में रचनात्मक कार्यशाला

BY — January 18, 2020

पेसिफिक विश्विद्यालय के पेसिफिक होेटल प्रबंधन संस्थान में एक दिवसीय रचनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्धेश्य छात्र-छात्राओं को पर्यावरण का महत्व समझाते हुए आधिक से अधिक अनुपयोगी सामान का उपयोग करना बताना था।

संस्थान के निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने इसके लिए विद्यार्थियों का मनोबल बढाया तथा साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय में बहुत ही आवश्यक है ताकि भविष्य के लिए अनुकूल वातावरण सभी को उपलब्ध हो सके। संस्थान की शिक्षिका सना शेख ने बताया कि विद्यार्थियो ने अपनी कला को दिखाते हुए बेस्ट आउट आॅफ द वेस्ट में उन्होने प्राकृतिक चीजों का उपयोग करते हुए शो पीस, फ्लावर पोर्ट, शोपिंग बैग्स आदि का निर्माण किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply