Header Banner

एडवोकेट वेदी विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक

BY — February 3, 2020

नामदेव टांक क्षत्रिय महासभा
उदयपुर। नामदेव टांक क्षत्रिय समाज उदयपुर के अध्यक्ष एडवोकेट आनंद वेदी को पुष्कर में आज आयोजित अखिल भारतीय नामदेव टांक क्षत्रिय महासभा कार्यकारणी की एक दिवसीय बैठक में समाज के विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया।

समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में मेवाड़ महासभा के संरक्षक मदनलाल लुंडर, (काछोला), कैलाश चंद्र बुला(उदयपुर) एवं अध्यक्ष एडवोकेट सुरेशचंद्र मेहर (बेंगू)मौजूद थे। इस अवसर पर सचिव व संपादक कृष्ण कुमार बुला (शाहपुरा)को समाज के प्रति उनके समर्पित सहयोग एवं मेवाड़ महासभा पत्रिका को नित नई नई ऊंचाइयां देने के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नामदेव फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुरेश बाटु,अध्यक्ष अनुराग रूनवाल,उपाध्यक्ष महावीर कींजड़ा, संगठन मंत्री रामानंद तोलम्बिया,भूपेश ठाड़ा,हंसराज लोदा(जिलाध्यक्ष अजमेर),लादु राम टांक (अध्यक्ष नागौर), मेवाड़ महासभा उदयपुर की जिला उपाध्यक्ष मोनिका भाटिया एवं स्वयं सहायता समूह के संयोजक संदीप लुंडर भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply