Header Banner

ट्रीविया में डीपीएस उदयपुर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY — February 8, 2020

उदयपुर। डीपीएस, उदयपुर में छात्रों के सर्वांगीण विकास की कड़ी में आज विद्यालय में छात्रों के लिए अन्तर विद्यालयी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में छात्रों के लिए पाँच राउण्ड रखे गए, जिसमें छात्रों से विभिन्न क्षेत्रों के आधार पर प्रश्न पूछे गए। इंडो अमेरिकन पब्लिक स्कूल, सेंट एंथोनी स्कूल सेक्टर-4, सेंट एंथोनी स्कूल सेक्टर-14, सीडलिंग माॅर्डन पब्लिक स्कूल, सेंट पाॅल स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों की इस प्रतियोगिता में सहभागिता रही। छात्रों ने इस प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान पर सेंट एंथोनी सेक्टर-4 व तृतीय स्थान पर सीडलिंग माॅर्डन पब्लिक स्कूल रहा। प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनीसिंह के निर्देशन में यह प्रतियोगिता छात्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य में सफल रही। विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया व प्रधानाध्यापिका शालिनीसिंह ने आशीर्वचन के द्वारा बच्चों को उत्साहित किया।

Tags:
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply