Header Banner

पेसिफिक इंस्टीयूट ऑफ होटल मेनेजमेन्ट में फ्रेशर पार्टी

BY — March 8, 2020

पेसिफिक विश्वविद्यालय के पेसिफिक होटल प्रबंधन संस्थान में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुति छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर रैंप शो का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के दीप प्रज्जवलन द्वारा हुई। कार्यक्रम के निर्णायक मिस अंकिता भार्गव फेकल्टी आॅफ टेक्नोलाॅजी व मिस प्रियंका जालोरा फेकल्टी आॅफ पेसिफिक सांइस काॅलेज रहे। संस्थान के निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने इस अवसर पर कहा की फ्रेेशर पार्टी के आयोजन का मूल उद्धेश्य छात्रो मे आपसी समझ स्थापित करना तथा साथ ही छात्र.छात्राओं की प्रतिभा को सराहने का होता हैं।
इस अवसर पर मिस्टर फ्रेशर ’’धनन्जय’’ और मिस फ्रेशर ’’आकांक्षा तुषार माली’’ चुनी गई । इसी श्रृंखला में फोटोजेनिक फेस ’’तरनुम सिंधी’’, स्पार्कल ऑफ द डे ’’आदित्य सिंह राठोड’’, बेस्ट आइकॉन तनुज और गौरव बेस्ट रैंप वाक सौम्या भटनागर, बेस्ट परिधान, मूमल सिंह, शाइनिंग स्टार ’’यशराज’’ और बेस्ट आई अवार्ड ’’शाहबाँज’’ को दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply