Header Banner

मातुश्री महिला क्लब का होली मिलन समारोह

BY — March 12, 2020

उदयपुर। मातुश्री महिला क्लब द्वारा ओरियन्टल पैलेस में रिसोर्ट में आज होली मिलन समारोह संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौशल्या गटट्ानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

आशा कोठारी ने बताया कि क्लब में होली के गीत, भजन, कविता, नृत्य, हाउजी गेम्स आयोजित किये गये। जिसमें उषा इन्टोदिया व प्रमिला प्रथम, रंजना कुणावत व निशा जैन द्वितीय, निर्मला दुगड़ व अमरजीत कौर कण्डा तृतीय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा कोठारी ने की। क्लब की संरक्षिका जनक बांगड़, अध्यक्ष आभा झंवर, सुनीता शर्मा, सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply