Header Banner

गणगौर उत्सव का आयोजन

BY — March 16, 2020

उदयपुर। ओसवाल महिला मंच द्वारा आज बेदला स्थित धाकड़ गार्डन में गणगौर उत्सव आयोजित किया गया।

सचिव माया सिरोया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत अध्यक्ष बीना भण्डारी द्वारा प्रस्तुत की गई मंगलाचरण से हुई। इस अवसर पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में होली व गणगौर के गीत व समूह नृत्य से हुई। ग्रुप में गेम में संगीता जारोली, रंजना मेहता व वंदना गन्ना विजेता रही। इस अवसर पर बीला भण्डारी, माया सिरोया, पुष्पा गांधी, श्वेता मेहता, ट्विंकल, सुलेखा मोगरा, मधु मारू सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply