Header Banner

पाॅजीटिव एटीट्यूड पर पेसिफिक में वेबिनार

BY — June 16, 2020

पेसिफिक विश्वविद्यालय के तत्वावधान में पेसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा सकारात्मक दृष्टिकोण एक सफलता का रास्ता है पर वेबिनार का आयोजन किया गया।

वेबिनार में मुख्य वक्ता असिस्टेंट डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से डॉ प्रमोद सिंह रहे। उन्होंने वेबिनार में जुड़े करीब 125 श्रोताओ को इस वेबिनार में अनेक बिंदुओं पर ऑनलाइन चर्चा कर सभी को मार्गदर्शन दिया। साथ ही पेसिफिक शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के निदेशक डॉ. खेलशंकर व्यास ओर प्रिंसिपल डॉ. जोगेन्द्र सिंह ने भी शारीरिक शिक्षा से जुड़े मुख्य बिन्दुओ पर चर्चा कर के सभी श्रोताओं को सफलता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ जोगेंद्र सिंह ने वेबिनार का सफलता पूर्वक आयोजन होने पर सभी सदस्यो को शुभकामनाएं दी। वेबिनार में संकाय सदस्य अभिनव शर्मा, प्रवीण सिंह, जितेंद्र सिंह और पुरुषोत्तम सिंह चुंडावत मौजूद रहे। अंत मे डॉ हेमंत पंड्या ने धन्यवाद देकर वेबिनार का समापन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply