हिन्द ज़िंक ने बड़े पैमाने पर शुरु किया पौधरोपण अभियान ’वन-महोत्सव’

BY — July 25, 2020

महिलाएं, किसान और स्वयं सहायता समूह का 30 गांवों में 7500 से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य

वन-महोत्सव को कुछ अलग ढंग से मनाने के लिए हिन्दुस्तान जिं़क की इकाई ज़िंक स्मेल्टर देबारी ने आसपास के गांवों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरु किया है। इस अभियान के तहत गांवांं की महिलाएं, किसान और स्वयं सहायता समूह द्वारा 7500 से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य है।

’वन-महोत्सव’ के अंतर्गत देबारी के आसपास 30 गांवों में 5000 से अधिक महिलाओं व 100 से ज्यादा किसानों ने इस अभियान में षिरकत करने और अपने घरों व खेतों के नजदीक कम से कम 1-2 पौधे लगाने का वादा किया है। इस वृक्षारोपण अभियान को विषिष्ट और सतत् बनाने के लिए ज़िंक स्मेल्टर देबारी की सीएसआर टीम-सामाजिक वानिकी विभाग, हनुमान वन विकास समिति और बीएआईएफ के साथ मिलकर पूरे जोषोखरोष से काम कर रही है।

ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और किसानों से प्रणालीगत प्रतिक्रिया संग्रह के आधार पर विभिन्न प्रकार के पौधे सरकारी विभाग से प्राप्त कर लिए गए हैं। इस अभियान की विषिष्टता इस बात में है कि इस पहल के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं और किसान न सिर्फ अपने वर्तमान फलों के बागों को नया जीवन दे सकेंगे बल्कि अपनी जमीन के उपजाऊपन में भी नए प्राण फूंक पाएंगे, इसके अलावा उनकी परम्परागत फसलों की खेती के लिए भी सहयोग मिलेगा।

इस अभियान के आरंभ पर ज़िंक स्मेल्टर देबारी के पर्यावरण प्रमुख सुश्री साधना वर्मा और श्री दिगम्बर पाटिल एक वृक्षारोपण स्थल पर मौजूद रहे।

जैव विविधता हिन्दुस्तान ज़िंक के लिए हमेषा से एक अहम क्षेत्र रही है। कंपनी की सभी लोकेषनों पर जैव विविधता के विकास एवं बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। कंपनी ने हाल ही में विष्व पर्यावरण दिवस मनाया था जिसके तहत कंपनी की सारी लोकेषनों पर वर्चुअल प्लांटेशन ड्राइव आयोजित किया गया। इस दौरान सोषल डिस्टेंसिंग का ख्याल भी रखा गया और पर्यावरण में योगदान के लिए कोई समझौता भी नहीं किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *